Headlines

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से और अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे नवजोत सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से और अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे नवजोत सिद्धू FILE PIC

अमृतसर: कांग्रेस ने आगामी पंजाब पंजाब विधानसभा चुनाव में 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से मैदान में उतरेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनावी मैदान में होंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से मैदान में उतरेंगे। अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है।

बलबीर सिद्धू मोहाली से मैदान में उतरेंगे वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे कैप्टन संदीप संधू को दाखा से टिकट दिया गया है। मलोट से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी की टिकट कट गई है। यहां से आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई रुपिंदर कौर रुबी को टिकट दी गई है। अबोहर से सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। फिरोजपुर से परमिंरदर पिंकी और जीरा से कुलबीर जीरा को टिकट दिया गया है। नाभा से साधु सिंह धर्मसोत, सुजानपुर से नरेश पुरी, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा, श्री हरगोबिंदपुर से मंदीप सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य को मैदान में उतारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *