जयपुर : प्रदेश में कोरोना का कहर प्रतिदिन बढ़ रहा है। राज्य में आज कोरोना संक्रमण के 6366 नए मामले और 4 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें नागौर, जयपुर, अलवर और अजमेर में हुई है। कोरोना के मामले में सबसे ज्यादा जयपुर में 2166 आए है। वहीं गहलोत कैबिनेट में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई, जिसके बाद मंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। राजधानी जयपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चपेट में भाजपा का प्रदेश मुख्यालय भी आ गया है। यूपी दौरे से लौटे प्रदेश संगठन महामंत्री और मुख्यालय के दो- तीन कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की तबियत भी नासाज है। पूनिया मारवाड़ दौरे से जयपुर लौट रहे है। भाजपा सांसद राज्यवर्धन और विधायक दीप्ती माहेश्वरी पहले से ही कोविड की चपेट में है।
रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर में 711, कोटा में 466, अलवर में 411, उदयपुर में 403, भरतपुर में 365, बीकानेर में 255, अजमेर में 195, सीकर में 192, बाड़मेर में 124, सवाई माधोपुर में 114, बांसवाड़ा में 108, दौसा में 104, डूंगरपुर में 76,पाली में 75, चित्तौड़ में 74, जैसलमेर में 53, चूरू में 46, राजसमंद में 40, टोंक और झालावाड़ में 39, प्रतापगढ़ में 37,बांसवाड़ा में 34, बारां में 26, बूंदी में 24, नागौर में 22, सिरोही में 14, झुंझुनू में 13, धौलपुर में 6, करौली में एक मामले सामने आए हैं।



