Headlines

जयपुर के लापता कारोबारी की हत्या का 2 माह बाद हुआ खुलासा

1641714769

जयपुर: जयपुर में जौहरी बाजार से लापता हुए एक बुजुर्ग कारोबारी को बंधक बनाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। करीब एक महीने तक लापता रहे कारोबारी दिल्ली के शाहदरा में 28 अक्टूबर 2021 को अधमरी हालत में सड़क पर लावारिस मिले थे। उनके अंडरवियर में छिपा रखी कागज की एक पर्ची पर बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट करने का खुलासा हुआ। दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ने के बाद स्थानीय पुलिस भी मृतक कारोबारी के बेटे को गुमराह करती रही। फिर 8 जनवरी को दिल्ली में फर्श बाजार पुलिस स्टेशन के सबइंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने जयपुर के माणकचौक थाने में हत्या का केस दर्ज करवाया है।

किसी से मिलने की बात कहकर रवाना हुए थे

जानकारी के अनुसार ज्वैलरी कारोबार से जुड़े 60 वर्षीय हीराचंद शर्मा जौहरी बाजार में रामलला जी का रास्ता में रहते थे। वह 27 सितंबर 2021 को जयपुर में ही मंगोड़ी वालों की बगीची में रहने वाले बालमुकुंद सोनी व राजेश सोनी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद लौटकर घर नहीं आए। हीराचंद के बेटे हनी व बहू ने मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। बालमुकुंद सोनी व राजेश से पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने भी कोई जानकारी नहीं दी। तब हीराचंद के बेटे हनी शर्मा ने माणकचौक थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

हनी शर्मा ने बातचीत में बताया कि बालमुकुंद सोनी से उनके पिता हीराचंद का पिछले करीब 10 वर्षों से एक प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वे 27 सितंबर को इसी बातचीत के सिलसिले में बालमुकुंद सोनी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। फिर वापस नहीं आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *