Headlines

केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया महाकाल का पूजन

राज्यपाल

उज्जैन : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार सुबह उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की सुबह की आरती में शामिल हुए। वे सुबह 7.30 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। राज्यपाल शिव भक्ति में रमे हुए नजर आए। उन्होंने ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी किया। पूजन के बाद राज्यपाल ने कहा कि भगवान महाकाल से क्या मांगा, ये तो बताना नहीं चाहिए, फिर भी मैंने देश का कल्याण और प्रगति मांगी। देश बड़े संकट से गुजर रहा है। भगवान से यही प्रार्थना की है कि दुनिया कोरोना संकट से बाहर आए। देश फिर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़े।

विधि-विधान से किया पूजन

राज्यपाल शुक्रवार शाम को ही उज्जैन पहुंच गए थे। उन्होंने देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद शनिवार सुबह आरती में शामिल होने वे महाकाल मंदिर पंहुचे। राज्यपाल ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन किया। पुजारियों ने आरती करवाई।

राज्यपाल

राज्यपाल का किया सम्मान

आरती के बाद SDM गोविंद दुबे और महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारियों ने शॉल व श्रीफल और महाकाल का प्रसाद देकर राज्यपाल का सम्मान किया। इसके बाद राज्यपाल इंदौर रोड पर एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *