Headlines

बीजेपी के खिलाफ BSTC अभ्यार्थियों का प्रदर्शन

1009543 bstc latest news 1641457638

जयपुर: राजस्थान में रीट भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीएसटीसी अभ्यार्थी भाजपा कार्यालय के नजदीक पहुंच गए। जिन्हें खदेड़ते हुए पुलिस ने एक दर्जन अभ्यार्थियों को हिरासत में लिया है। दरअसल, जोधपुर हाईकोर्ट ने बीएसटीसी अभ्यार्थियों को ही रीट लेवल वन में योग्य घोषित किया था। लेकिन इस फैसले के बाद अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीएड धारियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की बात कही। जिसके बाद से ही बीएसटीसी अभ्यार्थियों ने गजेंद्र सिंह और बीजेपी का विरोध शुरू कर दिया है। जिसको लेकर आज बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों ने बीजेपी मुख्यालय की घेराव की तैयारी की थी। लेकिन बड़ी संख्या में तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें पहले ही रोक दिया।

BJP के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया की एनसीटीई के नोटिफिकेशन को खारिज करते हुए जोधपुर हाईकोर्ट ने बीएसटीसी अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला दिया है। लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अगर ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है। तो ना सिर्फ भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने में समय लगेगा, बल्कि बीएसटीसी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *