Headlines

APRO भर्ती परीक्षा में चूक: समाचार पत्रों के अनुभव को माना, टीवी व न्यूज एजेंसी को नहीं

WhatsApp Image 2022 01 05 at 5.50.59 PM 1 1

जयपुर। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से हाल ही निकाली गई सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा (APRO) की विज्ञप्ति में शैक्षणिक व अनुभव योग्यता में बड़ी चूक सामने आई है। बोर्ड ने भर्ती विज्ञप्ति में सिर्फ प्रतिष्ठित समाचार पत्र के पत्रकारिता अनुभव को ही पात्र माना है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व न्यूज एजेंसी के अनुभव को शामिल नहीं किया है। प्रतिष्ठित समाचार पत्र के नामों को भी स्पष्ट नहीं किया है। इससे टीवी व न्यूज एजेंसी से जुड़े पत्रकारों में रोष है।

जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (JAR) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व प्रदेश महासचिव संजय सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्य सचिव निरंजन आर्य व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित करके टीवी पत्रकारिता व न्यूज एजेंसी के सैकड़ों पत्रकारों से जुड़े इस मुद्दे की तरफ ध्यान दिलाया है। ज्ञापन में बताया कि बोर्ड ने हाल ही 76 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी शैक्षणिक योग्यता के साथ समतुल्य अनुभव पात्रता में सिर्फ प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के तीन साल के पत्रकारिता अनुभव, भारत सरकार व राजस्थान सरकार के जनसंपर्क विभाग में पत्रकारिता अनुभव को प्राथमिकता दी है, लेकिन बोर्ड ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यूज एजेंसी के पत्रकारिता अनुभव को शामिल नहीं किया है। टीवी व न्यूज एजेंसी के पत्रकार सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं। इन्हें भी भारत सरकार और राजस्थान सरकार से मान्यता मिली हुई है। फिर राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने सिर्फ समाचार पत्रों के अनुभव को ही पात्र बताते हुए गलत व विधि विरुद्ध भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। बोर्ड का यह मनमाना निर्णय टीवी व न्यूज एजेंसी पत्रकारिता से जुड़े सैकड़ों पत्रकारों पर कुठाराघात है। जल्द ही संशोधित विज्ञप्ति जारी करके इलेक्ट्रॉनिक व न्यूज एजेंसी के पत्रकारिता अनुभव को शामिल किया जाए। साथ ही तेरह साल बाद निकली भर्ती में आयु सीमा भी 45 वर्ष की जाए।

विधायक संयम लोढ़ा ने टीएसपी में पद नहीं होने का मामला उठाया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एपीआरओ भर्ती परीक्षा में टीएसपी क्षेत्र में एक भी पद नहीं देने का मामला उठाया है। लोढा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताता कि 76 पदों पर भर्ती निकाली है लेकिन एक भी पद टीएसपी के लिए नहीं रखा। बोर्ड फिर से संशोधित विज्ञापन निकालकर इस कमी को दूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *