Headlines

पूनियां बोले-2023 विधानसभा चुनाव PM मोदी के नेतृत्व में होंगे, संसदीय दल बनाएगा मुख्यमंत्री

Jaipur Satish Poonia e1641303349645

जयपुर: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दावा किया है कि राजस्थान बीजेपी में CM पद के लिए एक दर्जन उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्रियों के दावोंदारों की बात करें, तो अरसे पहले लोग कहते थे, कि बीजेपी में लीडरशिप क्राइसिस है। लेकिन आज एक दर्जन उम्मीदवार हैं। जिसे मैं खूबी मानता हूँ। हमारे पास हर तरह के लोग हैं। सभी बहुत अनुभवी लोग हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे तय करने के लिए पार्टी का संसदीय दल सक्षम है। वो जिसे योग्य समझेगा उसे मुख्यमंत्री बनाएगा।

2023 का विधानसभा चुनाव 

पूनियां ने कहा PM नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में बीजेपी 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। क्योंकि चेहरे के नाम पर मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी घोषणा की है कि मोदी जी के चेहरे पर ही 2023 का चुनाव लड़ेंगे। जहां तक बात मुख्यमंत्री के चेहरे की है, नेता और चेहरा घोषित करने का कोई सेट फिनोमिना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *