जयपुर: नचिकेता गुरुकुल के सिटी पैलेस जयपुर में 12 जनवरी को होने वाले वार्षिक संगोष्ठी समारोह के निमित्त राजकुमारी दीया कुमारी जी ( सांसद -राजसमंद एवं मुख्य संरक्षक – नचिकेता गुरुकुल ) के साथ बैठक सम्पन्न हुई l बैठक में तय किया कि महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र जी के मुख्य आतिथ्य में होने वाले सिटी पैलेस जयपुर में वार्षिक संगोष्ठी समारोह को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही हमें संपन्न करना है l
आज बैठक में गुरुकुल के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार हर्ष, कोषाध्यक्ष डॉ. कैलाश परवाल, मार्गदर्शक डॉ. जे.पी. शर्मा , एवं सचिव देवेन्द्र धाकड़ उपस्थित रहे। राजकुमारी से गुरुकुल की वर्तमान एवं आगामी योजनाओं के बारे में बैठकर विस्तृत चर्चा हुई। राजकुमारी ने बताया है कि गुरुकुल में प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक एवं विद्यार्थियों के सामूहिक चर्चा सत्र में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगी l
