Headlines

न्यू ईयर पर ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने कॉन्स्टेबल को कुचला, मौत

न्यू ईयर मृतक कांस्टेबल संजय यादव

जयपुर : शहर में एक ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल को सीकर रोड पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा शनिवार तड़के करीब 4.50 बजे हरमाड़ा इलाके में बनी चेक पोस्ट पर हुआ। मृतक कॉन्स्टेबल का नाम संजय यादव (35) है। वह मूल रुप से झुंझुनूं का रहने वाला थे। 2006 बैच में राजस्थान पुलिस में भर्ती होने के बाद फिलहाल जयपुर ट्रैफिक पुलिस की चालान शाखा में तैनात थे।

31 दिसंबर को न्यू ईयर के जश्न पर तेज रफ्तार वाहन चलाकर हुड़दंग मचाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रात में नाकाबंदी में लगाया गया था। इसमें कांस्टेबल संजय यादव की सीकर रोड पर हरमाड़ा थाने के पास रात्रि नाकाबंदी में तैनाती थी। वह शनिवार सुबह वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने संजय को टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। हादसे में गंभीर घायल संजय को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

साथियों को भेजे थे नव वर्ष के मैसेज

जानकारी में सामने आया है कि नए साल पर रात 12 बजे के बाद संजय ने अपने कुछ नजदीकी साथी पुलिसकर्मियों को नए साल की बधाई देते हुए शुभकामनाओं के संदेश भेजे थे। यह साल अच्छा बीतने की बात लिखी थी, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनके खुद के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल शव को कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। परिजनों को भी सूचना भेज दी है। थाना (पश्चिम) केस की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *