Headlines

राजस्थान में मिले ओमिक्रॉन के 23 नए केस, जयपुर-अजमेर बन रहे बड़े हॉटस्पॉट

Omicron infected 73 year old died in Rajasthan राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ाNow Omicron variant knocks in Jaipur too, 4 positives found जयपुर में भी अब ओमिक्रॉन वेरिएंट की दस्तक, 4 पॉजिटिव मिलेExplosion of new variant Omicron in Maharashtra, 7 new infected found, total number in the country is 12 | महाराष्ट्र में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का विस्फोट, 7 नए संक्रमित मिले, देश में कुल संख्या हुई 12

जयपुर: राजस्थान में ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ओमिक्रॉन के आज 23 नए केस मिले हैं। जयपुर, सीकर, अजमेर और उदयपुर के बाद अब नए वायरस ने भीलवाड़ा, अलवर और जोधपुर में भी दस्तक दे दी है। अब तक प्रदेश में इस वैरिएंट से संक्रमित मिलने वालों की संख्या 46 से बढ़कर 69 हो गई है।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2 और अलवर, जोधपुर में एक-एक केस मिला है। इसमें से 4 व्यक्ति विदेश से यात्रा करके लौटे हैं, जबकि 3 ऐसे रोगी हैं, जो विदेश से आए लोगों के संपर्क में थे। 2 व्यक्ति दूसरे राज्यों से यात्रा करके लौटे हैं। 2 ऐसे व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं, जो इन्हीं लोगों के संपर्क में आ गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *