Headlines

शिक्षा विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

जयपुर: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बढ़ते नामांकन के बाद अब शिक्षा विभाग में नए शिक्षकों की नियुक्तियां का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए अब शिक्षकों के पद में 10 हजार नए पद बनाए गए हैं। जिनमें वरिष्ठ अध्यापक के 121, लेवल 2 शिक्षकों के 1927, लेवल 1 शिक्षकों के 5736, शारीरिक शिक्षक के 2232 पद शामिल है। जिन्हें नए स्टाफिंग पैटर्न के बाद राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नियुक्तियां दी जाएंगी।

शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने शाला दर्पण पोर्टल को लाइव किया। जिसमें पिछले 2 साल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बढ़े नामांकन के साथ शिक्षकों के नए पदों को स्वीकृति दी है। जिसके पास छात्रों के अनुपात के आधार पर अब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

दरअसल, पिछले दो सालों में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लगभग 5 लाख से ज्यादा नये नामांकन हुए हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्टाफिंग पैटर्न लागू कर हर स्कूल में शिक्षकों के नए पद बने है। जिसमें हर स्कूल में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों को लगाया जाएगा। स्टाफिंग पैटर्न के बाद अगर सबसे ज्यादा फायदा शारीरक शिक्षकों को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *