Headlines

BCCI के मुखिया सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सौरव गांगुली का कोरोना का टेस्ट सोमवार को हुआ था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांगुली पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले उनके परिवारवालों को कुछ महीने पहले कोरोना हुआ था।

इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *