Headlines

बाड़मेर में RTI कार्यकर्ता अमराराम हमले की CID सीबी से करवाई जाएगी जांच, सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

EWS विकास कोष ,गहलोत Indira Gandhi Urban Credit Card Scheme इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ी post pic

जोधपुर: बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम पर हुए जानलेवा हमले के मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत काफी गंभीर हैं। सीएम अशोक गहलोत ने मामले की जांच सीआईडी से करवाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने जोधपुर जिला प्रशासन को अमराराम को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह, डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एसएस राठौड़, मथुरादास माथुर अस्पताल अधीक्षक डॉ एमके आसेरी ने अमराराम और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। जिला कलक्टर ने परिजनों से भी वार्ता की। परिजनों ने एमडीएम अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं पर संतोष जताया।

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सीएम गहलोत के निर्देश के बाद आज उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम और उनके परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य सरकार अपने खर्चे पर अमराराम को अन्यत्र शहर में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएगी। साथ ही 2 लाख की आर्थिक सहायता भी मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी गई है। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अमराराम को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

पीएम मोदी को लिखा पत्र

इस मामले में मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी को भी पत्र लिखा है। व्हिसलब्लोअर्स प्रोटेक्शन एक्ट के नियमों को लेकर पत्र​ लिखा है। RTI कार्यकर्ताओं पर हिंसा को लेकर सख्त नियम बनाने की मांग रखते हुए कहा कि सूचना प्रदाता संरक्षण अधिनियम-2011 संसद में पास हो चुका है। एक्ट में व्हिसलब्लोअर्स, RTI एक्टिविस्ट, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सुरक्षा का प्रावधान था। अधिनियम की धारा 25 में केंद्र सरकार को नियम बनाने की शक्तियां दी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार से अभी तक नियम बनाकर अधिसूचित नहीं किया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचारों को रोका जा सके। अधिनियम के तहत सूचना प्रदाता संरक्षण अधिनियम 2014 को लागू करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कठोर कानून बनाकर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *