Headlines

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो आतंकी ढेर, इलाके में तलाशी अभियान जारी

जम्मू: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मौके से सुरक्षाबलों को हथियार मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि चौगाम में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों की पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक और पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में हुई है।

फिलहाल नामों की अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। इससे पहले पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तडक़े इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की तरफ गई। छिपे हुए आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *