Headlines

जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में तेंदुआ घुसा, तीन घंटे तक जमकर उछलकूद मचाई

जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र में तेंदुआ घुसा, तीन घंटे तक जमकर उछलकूद मचाई

जयपुर: तेंदुआ (लेपर्ड) ने मालवीय नगर की पॉश कॉलोनी में करीब तीन घंटे तक ऐसी दहशत पैदा की कि लोग डर के मारे अपने घरों में कैद होकर रह गए । आखिरकार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। इससे पहले तेंदुआ कॉलोनी में बने मकानों में एक छत से दूसरी छत पर कूदता फांदता रहा। कॉलोनी के लोग डर के मारे दरवाजा बंद कर घर में बैठे रहे।आसपास के मकानों में ऊंची छतों पर मौजूद कई लोगों ने तेंदुए के फोटो क्लिक किए और वीडियो भी बनाए।मालवीय नगर सेक्टर 7 में मकान नंबर 224 में सुबह 8 बजे तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई। यह मकान सूना पड़ा था। आसपास के लोगों ने थोड़ा नजदीक जाकर देखा तो तेंदुए के पंजों के निशान नजर आए। मकान में नीचे बरामदे में बनी वेंटिलेशन वाली खिड़की में तेंदुआ नजर आया। तेंदुए को देख चिल्लाकर वहां से भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी।

वन विभाग के रेंजर जनेश्वर चौधरी, डॉ अशोक चौधरी, डीएफओ अजय चित्तौड़ा व सहायक वनपाल सुरेश चौधरी की टीम पिंजरा और जाल लेकर मालवीय नगर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की तो वह मकान से बाहर निकल कर छत पर चला गया। वहां एक छत से दूसरी छत पर दौड़ता रहा। आखिरकार करीब 11:30 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *