तिरुवनंतपुरम: केरल के अलापुझा जिले में 12 घंटे के भीतर दो नेताओं की हत्या का मामला सामने आया है। अलापुझा में आज तड़के एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। इससे पहले शनिवार रात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेता की हत्या हुई थी।
पुलिस के अनुसार भाजपा पिछड़ा मोर्चा के स्टेट सेक्रेटरी रंजीत श्रीनिवास के घर में घुसकर हमला किया गया, जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए तैयार हो रहे थे। रंजीत ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।
SDPI के स्टेट सेक्रेटरी के एस शान पर शनिवार रात कुछ लोगों ने हमला किया। शान बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद उन पर चाकू से कई वार किए गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में धारा 144 लगा दी गई है।
