Headlines

सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 18 नए पैकेज जोड़े

सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 18 नए पैकेज जोड़े

जयपुर : गहलोत सरकार ने अपनी तीसरी वर्षगांठ से पहले किडनी ट्रांसप्लांट, एंजियोग्राफी, कैंसर में काम आने वाली पैट स्कैन समेत 18 नए पैकेज मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जोड़े हैं। लेकिन साथ ही 210 पैकेज की रेट भी बढ़ा दी है। हीमोडायलिसिस पैकेज के लिए काम में आने वाला एरिथ्रोपोइटिन इंजेक्शन भी योजना में जोड़ा गया है। एंजियोग्राफी स्कीम से जुड़े सभी सरकारी अस्पतालों में हो सकेगी।

स्कीम के पैकेज बढ़कर 1597 हुए

सरकार के मुताबिक अब स्कीम में पैकेज की संख्या 1579 से बढकर 1597 हो गई है। प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी अस्पताल कुछ पैकेज की रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसलिए रेट बढ़ाई गई है। योजना में घुटना और हिप ट्रांसप्लांट के लिए पैकेज पहले केवल सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व थे। इसलिए अब उन्हें आम जनता के हित में एनएबीएच और एनएबीएच एंट्री लेवल लेवल प्राइवेट हॉस्पिटल्स के लिए भी ऑथोराइज कर दिया गया है। प्राइवेट हॉस्पिटल में ऐसे ऑपरेशन होने से स्कीम के बेनिफिशियरीज को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *