Headlines

गहलोत सरकार के 3 तीन साल के जश्न की तैयारियां : राज्य कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कल

कैबिनेट

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई है। इसके तहत सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक और उसके बाद 12:15 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक रखी गई है। बैठक के लिए ऑफिशियल कार्य सूची जारी नहीं हुई है। बैठक में सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर कुछ नई घोषणाएं की जा सकती हैं। संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग, शिक्षा विभाग में तबादला नीति, किसानों और बेरोज़गार युवाओं को लेकर भी फैसले किए जाने की संभावना है। इसमें प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान के प्रोग्रेस पर चर्चा कर कुछ छूट देने पर भी फैसला कर सकती है ।

जनसुनवाई की शुरूआत करेंगे मंत्री

कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कल से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मंत्रियों की जनसुनवाई भी शुरू होने जा रही है। पीसीसी में दोपहर 2 बजे होने वाली जनसुनवाई में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए एप्लीकेशंस को विभाग के अफसरों को एक्शन के लिए भेजा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा और सचिव देशराज मीणा को भी मंत्रियों के साथ जनसुनवाई में पार्टी की ओर से मदद के लिए बैठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *