Headlines

बाल-बाल बचे 30 यात्री,चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक

परीक्षा

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह बेहोश हो गया। बस अनियंत्रित होने लगी तो यात्रियों के होश उड़ गए। फौरन एक युवक ने बस की स्टीयरिंग संभालने की कोशिश की। तब तक डिवाइडर पर बस चढ़ गई। जरा सी और देरी हुई होती तो बस पलट भी सकती थी।, उधर पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल भेजा।

बीच सड़क लहराने लगी बस बड़लियास थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह राजस्थान रोडवेज की बस जहाजपुर से सवारियां लेकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 सवारियां बैठी थी। कोटा-भीलवाड़ा हाईवे पर सवाईपुर कस्बे से कुछ ही दूरी पर ड्राइवर गोपाल मीणा को हार्ट अटैक आ गया। वह सीट पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद हाईवे पर बस लहराती हुई दौड़ने लगी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस की गति तेज थी। इस वजह से डिवाइडर पर चढ़ गई। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

हो सकता था बड़ा हादसा

थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि बस में सवार युवक ने स्टीयरिंग संभाल ली थी। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस डिवाडर से आगे ही एक गहरा नाला भी था। अगर बस नहीं रुकती तो इस नाले में गिर सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *