Headlines

स्क्वॉड्रन लीडर शहीद कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ देगी गहलोत सरकार

kuldeepsingh 1639061887

जयपुर: CDS जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह के परिवार को राजस्थान सरकार एक करोड़ की सहायता देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की है। इसके लिए जल्द आदेश जारी किए जाएंगे।

स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह सीडीएस बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर के को-पायलट थे। शहीद कुलदीप सिंह के परिवार के लिए घोषित की गई सहायता कारगिल पैकेज की तरह ही है। मिलिट्री या पैरामिलि​ट्री ऑपरेशन में शहीद सैनिकों के परिजनों को करगिल पैकेज के अनुसार सहायता राशि और पैकेज दिया जाता है। झुंझुनू जिले के घरड़ाना खुर्द गांव के रहने वाले शहीद कुलदीप सिंह की बहन भी कोस्ट गार्ड में हैं। उनके पिता नेवी में रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *