श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस फोर्स पर सोमवार शाम हमला कर दिया। श्रीनगर के जेवन इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनी गईं। सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों ने पुलिस बस पर गोलियां बरसाईं। अभी 14 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है, इनमें 4 की हालत गंभीर है।
एक अधिकारी के मुताबिक श्रीनगर के जेवन में पंथा चौक-खोनमोह रोड से भारतीय रिजर्व पुलिस (IRP) की 9वीं बटालियन की गाड़ी गुजर रही थी। आतंकवादियों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
