Headlines

राजस्थान में वैक्सीन अब घर बैठे 181 पर कॉल कर लगवा सकेंगे: शर्त- टीम घर तभी आएगी, जब कम से कम 10 लोग को टीका लगवाएगे

जयपुर: राजस्थान में धीमे पड़े टीकाकरण को स्पीड देने के लिए सरकार ने ऑन कॉल वैक्सीनेशन स्कीम शुरू की है। इसके लिए व्यक्ति को 181 नंबर पर कॉल करना होगा। जिसके बाद मेडिकल टीम घर आकर वैक्सीनेशन करेगी। हालांकि इस स्कीम में लगाना होगा।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (वैक्सीनेशन) डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि डोर टू डोर वैक्सीनेशन स्कीम के तहत अब ऑन कॉल वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। हर घर दस्तक के तहत नवंबर तक 21 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। हमने ऑन कॉल वैक्सीनेशन भी शुरू किया है। इसमें कम से कम 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। ताकि एक वॉयल खुले तो उसमें एक भी डोज खराब न जाए। यह व्यवस्था केवल 31 दिसंबर तक लागू होगी।

15 लाख डोज लगाने की क्षमता
राजस्थान में मौजूदा हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ की तैनाती के हिसाब से हर रोज 15 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने की क्षमता है। लोगों के सेंटर पर नहीं पहुंचने के कारण वैक्सीन बहुत कम लग रही है। इसे देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन की यह सुविधा शुरू की है।

अब तक 7.18 करोड़ डोज लगाई गई, टीकाकरण में देश का 9वां राज्य
राजस्थान में अब तक 7 करोड़ 18 लाख 86,502 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। राजस्थान देश का 9वां राज्य बन गया है, जहां 7 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी है। यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी 7 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *