Headlines

PM मोदी की सांसदों को खरी-खरी: बच्चों जैसा बर्ताव न करें; बदल जाइए, वरना बदल दिए जाएंगे

PM मोदी की सांसदों को खरी-खरी: बच्चों जैसा बर्ताव न करें; बदल जाइए, वरना बदल दिए जाएंगे | PM Modi's candid to MPs: Don't behave like children; change or else you will be changed

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। PM मोदी ने अपने सभी सांसदों को दो-टूक नसीहत दी है। पीएम मोदी ने सदन से गायब रहने वाले सांसदों को कहा कि कृपया कर परिवर्तन लाइए, वरना परिवर्तन खुद-ब-खुद हो जाएगा।

कड़े शब्दों में PM ने कहा कि अनुशासन में रहें, समय से आएं और अपनी बारी होने पर ही बोलें। साथ ही यह भी कहा कि बच्चों की तरह बर्ताव न करें। यह मेरे लिए अच्छा नहीं है कि मैं आपकी अनुशासनहीनता को लेकर परेशान रहूं और आपको बच्चों की तरह ट्रीट करूं। बच्चों को भी एक ही बात कई बार कही जाए तो उन्हें पसंद नहीं आती है।

PM मोदी की सांसदों को खरी-खरी: बच्चों जैसा बर्ताव न करें; बदल जाइए, वरना बदल दिए जाएंगे

मोदी ने सांसदों को सूर्य नमस्कार करने की दी सलाह
PM मोदी ने सांसदों काे सूर्य नमस्कार करने की सलाह देते हुए कहा कि आप सभी सूर्य नमस्कार करें और संसद में अटेंडेंस की प्रतियोगिता में भाग लें। इससे आप सभी स्वस्थ रहेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और संसदीय कामकाज के मंत्री प्रह्लाद जोशी मौजूद थे।

इससे पहले बैठक शुरू होने पर पीएम मोदी का सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर (बिरसा मुंडा का जन्मदिन) को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करने के लिए मिला।

मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद भी ली थी मोदी ने मंत्रियो की क्लास
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के सबसे बड़े मंत्रिमंडल विस्तार के अगले दिन अपने मंत्रियों से बात की थी। PM ने मंत्रियों को मीडिया में बेवजह बयानबाजी न करने की सलाह भी दी थी। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि आपका काम चमकना चाहिए, न की आपका चेहरा। अपनी सारी ऊर्जा विभागीय काम में लगाएं। उन्होंने मंत्रियों से पूरी तैयारी के साथ संसद आने को कहा था। वहीं, सभी मंत्रियों को सुबह 9:30 बजे दफ्तर आने की सलाह भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *