Headlines

अमित शाह जयपुर के JECC कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, एयरपोर्ट से 9 किमी का रोड शो किया

5 dec 34 1638693709

जयपुर: JECC कन्वेंशन सेंटर में चल रहे बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर शाह का भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे, अरुण सिंह, सतीश पूनिया और ओम माथुर शाह का स्वागत करने पहुंचे। यहां से अमित शाह JECC कन्वेंशन सेंटर पहुंचें।

5 dec 36 1638694958

रंग-रंगीलो राजस्थान थीम पर अलग-अलग तरह से शाह का 18 जगह स्वागत किया गया। पूरे रास्ते में उन पर फूल बरसाए गए। बीजेपी कार्यकर्ता भारत माता की जय,वन्दे मातरम,बीजेपी और अमित शाह के नारे लगाते रहे। शाह के स्वागत में शंखनाद, स्वस्तिवाचन मंत्र, घूमर, कालबेलिया और गैर नृत्य, कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया। अमित शाह JECC में प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के समापन सत्र और जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करने आए हैं। जिसमें 10 हजार जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, सहकारिता से जुड़े जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। शाम को वे राजस्थान बीजेपी के 10 नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे।

5 dec 31 1638689386

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ,प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री- गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, भूपेन्द्र यादव, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद ओमप्रकाश माथुर अमित शाह को रिसीव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *