Headlines

जनसंख्या नियंत्रण कानून के बिना देश आत्मनिर्भर होना मुश्किल : किरोड़ी

जनसंख्या नियंत्रण कानून के बिना देश आत्मनिर्भर होना मुश्किल : किरोड़ी

जयपुर/दिल्ली: राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि इसके बिना आत्मनिर्भर भारत अभियान का सफल होना मुश्किल है। गरीबी, बीमारी और कुपोषण व प्रदूषण जैसी समस्याओं की असली वजह देश में हो रहा जनसंख्या विस्फोट ही हैl

डॉक्टर किरोड़ी मीणा ने शुक्रवार को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान कानून के पक्ष में तर्क गिनाते हुए कहा कि समान शिक्षा, समान नागरिक संहिता के साथ ही कठोर और प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना नितांत आवश्यक हैl जनसंख्या विस्फोट के कारण दूध, घी, फल व सब्जी की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है दूसरी ओर इनकी सप्लाई कम हो रही है इसलिए जहरीला केमिकल मिलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रही हैl इसके कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैl जनसंख्या विस्फोट के कारण बहन बेटियों को समान अधिकार और समान सम्मान नहीं मिलता हैl

रूस का क्षेत्रफल भारत से 5 गुना है और जनसंख्या मात्र 15 करोड़ हैl रूस में प्रतिदिन मात्र 5000 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में प्रतिदिन 70000 बच्चे पैदा होते हैं। इसी तरह कनाडा का क्षेत्र भारत से 3 गुना है और जनसंख्या मात्र चार करोड हैl चीन का क्षेत्रफल भारत से 3 गुना है और जनसंख्या 144 करोड है। इसी तरह अमेरिका का क्षेत्रफल भारत से 3 गुना है और जनसंख्या मात्र 33 करोड़ हैl सबको बराबरी का दर्जा मिले, विशेषकर बेटियों को बराबरी का दर्जा मिले बेटियां स्वस्थ रहे बेटियां सम्मान सहित जिंदगी जिए तथा बेटियां पढ़े और आगे बढ़े इसके लिए समान शिक्षा समान नागरिक संहिता के साथ चीन की तर्ज पर देश में एक कठोर और प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना बहुत जरूरी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *