Headlines

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने पहुंचाया अस्पताल

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने पहुंचाया अस्पताल

जयपुर: जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नवलपुरा मोड़ के पास सड़क पर घायल युवक को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एम्बुलेंस बुलाकर निम्स अस्पताल पहुंचाया। पायलट जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। घायल को सड़क पर तड़पता देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे संभाला। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। पायलट के साथ विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर भी थे।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने पहुंचाया अस्पताल

हाईवे पर बाइक से जा रहा एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। इधर, जयपुर से दिल्ली जा रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर की घायल पर नजर पड़ी तो वे तुरंत गाड़ी रोककर घायल के पास पहुंचे। पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट व विधायक गुर्जर ने एम्बुलेंस बुलाई और घायल को निम्स अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना लगते ही मनोहरपुर थाना पुलिस भी वहां पहुंची। इस दौरान अन्य कई लोग भी मौके पर पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *