Headlines

International Flights 15 दिसंबर से होगी शुरू: कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली: क्रिसमस और न्यू ईयर देश के बाहर सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, सरकार ने 15 दिसंबर से इंटरनेशनल एयर ट्रैवल(International Flights) की इजाजत दे दी है। सरकार ने पिछले साल कोरोना लॉकडाउन से तीन दिन पहले 22 मार्च को इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया था।

कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हालांकि सरकार ने जिन 14 देशों के हवाई सफर पर अभी भी प्रतिबंध लगा रखा है, उनमें से कई देशों के साथ एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट सर्विस जारी है। वर्तमान में भारत के अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, सिंगापुर, बांग्लादेश, बोतस्वाना, जिम्बांवे और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि कर्मिशियल इंटरनेशनल यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने के मामले में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श किया गया है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि भारत से आने-जाने वाली वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 15 दिसंबर 2021 से फिर से शुरू की जा सकती हैं। गृह मंत्रालय देशों को तीन सूची तैयार करेगा। इसी आधार पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा।

इंटरनेशनल ट्रैवल करने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

1. आप किसी विदेशी यात्रा पर जाने वाले हैं, तब कोविन ऐप पर इसकी जानकारी देनी होगी। कोविन पर आपको अपने पासपोर्ट की डिटेल देनी होगी।
2. आपका फुली वैक्सीनेटेड होना जरूरी है। अगर आपको वैक्सीन का सिंगल डोज लगा है, तब आप ट्रैवल नहीं कर पाएंगे। दोनों डोज का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसे फोन में रखें।
3. ट्रैवल से पहले RT-PCR टेस्ट जरूर करा लें। अलग-अलग देशों में आपसे ये रिपोर्ट मांगी जा सकती है। टेस्ट की रिपोर्ट एक हफ्ते से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *