जयपुर: छह विधायकों की बतौर सीएम सलाहकार नियुक्ति हो जाने के बाद और संसदीय सचिवाें की सूची जारी हाेने से पहले ही विपक्ष की और से विरोध तेज हो गया है। भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठाैड़ ने साेमवार काे राज्यपाल कलराज मिश्र काे पत्र लिखकर नियुक्तियाें काे असंवैधानिक बताते हुए इसमें हस्तक्षेप की मांग की थी।
मंगलवार को राजभवन ने राठाैड़ के पत्र के आधार पर सीएम गहलोत सरकार से जवाब मांग लिया है। राठौड़ ने पत्र में लिखा है कि संविधान के अनुच्छेद 191 (ए) के तहत विधानसभा में कानून बनाए बिना पोस्ट ऑफ प्रॉफिट के नाम पर ऐसी नियुक्ति नहीं हो सकती। उन्होंने पत्र में लिखा कि स्टेट लिस्ट में भी ऐसा प्रावधान नहीं है कि सरकार अपने स्तर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार या संसदीय सचिवों की नियुक्ति करें।
भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठाैड़ ने राज्यपाल कलराज मिश्र को यह पत्र लिखा था ।





