जयपुर: पेट्रोल-डीजल के दामों में केंद्र सरकार द्वारा दी गई रियायत के बाद अब राजस्थान सरकार ने एक बार फिर से वैट में कटौती की है। मंगलवार रात कैबिनेट की बैठक में सरकार ने पेट्रोल पर 4 रुपए, जबकि डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल प्रति लीटर घटकर 107 रुपए 6 पैसे, वहीं डीजल 90 रुपए 70 पैसे की कीमत पर पहुंच गया है। लेकिन श्रीगंगानगर में अब भी पेट्रोल 111 रुपए में बिक रहा है।
सरकार ने देर रात नोटिफिकेशन जारी कर पेट्रोल पर वैट 36 के बजाय अब 31.04 प्रतिशत और डीजल पर 26 के बजाय 19.30 प्रतिशत कर दिया है। जिसके बाद प्रदेश के प्रमुख जिलों में पेट्रोल लगभग 107 रुपए और डीजल 90.50 रुपए प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।
