दुबई : टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर T-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए NZ ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा 172/4 का स्कोर बनाया। केन विलियम्सन (85) टॉप स्कोरर रहे, जबकि AUS के लिए जोश हेजलवुड के खाते में 3 विकेट आए।
173 रनों के टारगेट को फिंच एंड कंपनी ने 18.5 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर बहुत ही आसानी से अपने नाम कर लिया। जीत में डेविड वार्नर (53) और मिचेल मार्श (77)* रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया 14 साल के टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना है।
टारगेट का पीछा करते हुए AUS की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने एरोन फिंच (5) का विकेट चटकाया। दूसरे विकेट के लिए डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने 59 गेंदों पर 92 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इस साझेदारी को बोल्ट ने वार्नर (53) को आउट कर तोड़ा। तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श ने 39 गेंदों पर 66 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियन बना दिया।
