Headlines

कार से बाथरूम करने उतरी, पेड पर लटकी मिली

कार से बाथरूम करने उतरी, पेड पर लटकी मिली

अलवर: जिले के किशनगढ़बास के घासोली गांव के जंगल में पेड़ से महिला लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसे तंत्र विद्या से एक व्यक्ति अपने साथ ले गया था। जैसे-तैसे पता कर वापस लेकर आ रहे थे। रास्ते में महिला शौच जाने के लिए कार से उतरी। कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली। महिला के परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर तंत्र विद्या से महिला के पेड़ से लटके होने की खबर फैल गई। चारों तरफ यह चर्चा हो गई। लेकिन यह पुलिस जांच का विषय है। अब पुलिस जांच में लगी है।

रामगढ़ के धनेटा गांव निवासी सुखवीर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 22 अक्टूबर को उसकी बहन नेहा को गोठड़ा गांव से देव कुमार नाम का व्यक्ति तंत्र विद्या से भगा ले गया। 5 नवम्बर को दोनों का मालूम चला कि वे मोहन गार्डन विकास नगर में हैं। वहां पहुंचे तो नेहा उसी व्यक्ति के साथ मिल गई। नेहा को कार से उसके गांव वापस धनेटा लेकर आ रहे थे। रात का समय था। किशनगढ़बास के निकट नेहा ने कहा कि उसे शौच जाना है। वह कार से नीचे उतर गई। थोड़ी देर बाद ही अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से गायब हो गई। काफी देर तक तलाशा। लेकिन नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद घासोली गांव में एक व्यक्ति ने आवाज लगाई कि पेड़ पर शव लटका हुआ है। जाकर देखा तो नेहा का शव लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर महिला के शव को पेड़ से उतरवाया। जैसे ही गांव के लोगों को पता लगा तो सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *