Headlines

घर से लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

दौसा : जिले के कोलवा थाना क्षेत्र के अरनिया गांव में फंदे से लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक पिछले कई दिनों से घर से लापता था, जिसे परिजन इधर-उधर तलाश कर रहे थे। जहां रविवार सुबह युवक का शव अरनिया गांव में मान नाथ बाबा आश्रम के पीछे जंगल में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर बांदीकुई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

कोलवा पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कमलेश महावर (25) निवासी अरनिया के रूप में हुई है। वह 4 दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने कोलवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। सुबह-सुबह आश्रम के पास से गुजर रहे एक जने को बबूल के पेड़ से फंदे से लटका हुआ शव दिखा। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

शव
मृतक कमलेश महावर

थानाधिकारी रविंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कर कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों की ओर से अभी कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *