जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB ने बीवीजी कंपनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक प्रबंधक को 75 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
एसीबी मुख्यालय में परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी की किशनपोल जोन के लालडूंगरी कचरा संग्रहण केंद्र से कचरे में से रीसाइकिलेबल और वैल्युएबल वस्तुओं को चुनकर उन्हें अलग कर बेचने की एवज में बीवीजी कंपनी के सहायक प्रबंधक राहुल गोडसे की ओर से 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। इस पर एसीबी ने परिवादी कि शिकायत का सत्यापन किया और मंगलवार को ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
