Headlines

पटवार परीक्षा का डम्मी पेपर बेचने का चौकननेवाला मामला आया सामने

पटवार परीक्षा का डम्मी पेपर बेचने का चौकननेवाला मामला आया सामने

जयपुर: पटवारी भर्ती परीक्षा जयपुर में 10-10 लाख रुपए में अभियर्थियों को पेपर बेचे गए। पटवार परीक्षा में जयपुर पुलिस ने 10-10 लाख रुपए में नकली पेपर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पटवारी एग्जाम का पेपर बेचने वाला डिफेंस एकेडमी का संचालक है। छात्रों से 4 लाख रुपए एडवांस भी ले लिए थे।

जयपुर पुलिस ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि पटवारी भर्ती में पेपर बेचने वाले प्रवीण गुर्जर (25) पुत्र सरदारमल निवासी चंदवाजी को गिरफ्तार किया है। चंदवाजी थानाधिकारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया कि 23 अक्टूबर को विराटनगर के रूपेश गुर्जर ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि पराक्रम डिफेंस एकेडमी के संचालक प्रवीण गुर्जर ने पटवारी पेपर देने के नाम पर 10-10 लाख रुपए में सौदा किया था। उसने पटवारी परीक्षा से पहले ही पेपर देने का झांसा दिया था।

आरोपी प्रवीण गुर्जर ने पटवार परीक्षा देने जा रहे छात्रों से 4-4 लाख रुपए ले लिए। साथ ही, छात्रों से 6 लाख रुपए के चेक ले लिए। उसने छात्रों के दस्तावेज भी लेकर अपने पास ही ले लिए। उन्हें परीक्षा से पहले नकली पेपर दे दिए। परीक्षा में पेपर में से एक भी प्रश्न नहीं आया था। उसने छात्रों को झांसा देकर नकली पेपर दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *