Headlines

डोटासरा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च कल

up e1633522578884 कांग्रेस का पैदल मार्च (फाइल फोटो)

जयपुर : यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में राजस्थान कांग्रेस के नेता कल से सड़कों पर उतरेंगे। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को 11 बजे भरतपुर जिले के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर पर पहुंचने को कहा है। भरतपुर के आसपास के नेताओं को इस पैदल मार्च की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके पैदल मार्च की घोषणा की है। ​​​डोटासरा ने कहा कि किसान नरसंहार में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने और हत्यारों को कड़ी सजा की मांग को लेकर पैदल मार्च करेंगे। मार्च में बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। यूपी बॉर्डर पर प्रदर्शन भी होगा।

बॉर्डर पार नहीं करने दिया तो गिरफ्तारी देंगे कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेताओं को यूपी पुलिस बॉर्डर पर ही रोक सकती है। मौजूदा हालात को देखते हुए राजस्थान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बॉर्डर पर ही रोका जा सकता है। बॉर्डर पर रोके जाने की स्थिति में कांग्रेस नेता गिरफ्तारी देंगे। कांग्रेस नेता आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन जारी रख सकते हैंं। बीते दिन ही कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *