नई दिल्ली : भारत सरकार के सख्त रवैए के बाद ब्रिटेन कोविशील्ड को मान्यता देने को लेकर झुकता नजर आ रहा है। भारत ने इस पर जवाबी कदम उठाए जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद ब्रिटेन ने भारत में कोविशील्ड की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को उनके देश की यात्रा के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि, अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नई गाइडलाइंस के मुताबिक एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड, एस्ट्राजेनेका वजेवरिया और मॉडर्ना टकीडा के फॉर्मुलेशन को मान्यता मिली है। हालांकि, कोविशील्ड की दोनों डोज लेने वाले यात्रियों को अभी भी 10 दिन क्वारंटीन रहना अनिवार्य है। ब्रिटेन सरकार का कहना कि वह वैक्सीन सर्टिफिकेट के मान्यता को लेकर भारत के साथ मिलकर काम कर रही है।
