जयपुर। प्रियदर्शनी सोलर मिशन एंड वाटर सेविंग संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष शशि गुप्ता के जन्मदिन के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव महेश शर्मा, सचिव प्रशांत सहदेव शर्मा, एआईसीसी सदस्य राजेश चौधरी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश भाड़े वाला, नथमल बंसल, जितेंद्र गुप्ता, एमपी गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, दीपक गर्ग, पार्षद प्रदीप तिवारी,लादूराम दुलारिया, पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र यादव, कैलाश शर्मा गुरुजी, सुमित मिश्रा, पूर्व पार्षद इकरामुद्दीन खान, पवन राजोरिया, अब्दुल रजाक भाटी, अब्दुल हफीज जयपुरी,प्रभु चौधरी,अरविंद मणकस सहित अन्य लोग मौजूद रहे और रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रक्त दाताओं को संस्था की ओर से हेलमेट दिए गए।
