Headlines

नर्सेज अभ्यर्थियों ने कोविड स्वास्थ्य सहायक भर्ती की नियुक्ति की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जयपुर : राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन ने कोविड स्वास्थ्य सहायक भर्ती की नियुक्ति की मांग को लेकर जयपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि कोविड स्वास्थ्य सहायक भर्ती की नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने जयपुर जिला कलेक्टर सिंह नेहरा के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।

शर्मा ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के बाद आज 2 से 3 महीने निकल चुके हैं फिर भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं की दी गई है, जबकि राजस्थान के समस्त जिलों में नियुक्ति दी जा चुकी है। जिसके कारण अभ्यर्थी अत्यंत मानसिक रूप से प्रताड़ित है। इसी को लेकर आज जयपुर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन प्रदेश महासचिव संदीप यादव ने चेतावनी दी है कि अगर 24 सितम्बर तक नियुक्ति जारी नहीं की गई तो मजबूर होकर अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *