Headlines

रक्षा मंत्रालय की समिति में एमएस धोनी और आनंद महिंद्रा

धोनी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) को नया रुप देने के लिए गठित समिति में शामिल किया गया है। नेशनल कैडेट कोर को ओर अधिक प्रासंगिक बनाने और इसकी व्यापक समीक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि समिति की अध्यक्षता पूर्व सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। मंत्रालय की ओर से गठित 15 सदस्यीय समिति में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को भी शामिल किया गया है।

वर्ल्ड कप में टीम के मेंटर होंगे धोनी

इससे पहले 8 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया तो बोर्ड ने टीम के साथ बतौर मेंटर पूर्व कप्तान धोनी को भी जोड़ा गया था। महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में अब टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका में दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *