Headlines

पाक की नापाक करतूत: आतंकियों को ट्रेंड कर धमाके करने भारत भेजा, 6 को धरदबोचा

पाक की नापाक करतूत: आतंकियों को ट्रेंड कर धमाके करने भारत भेजा, 6 को धरदबोचा

नई दिल्ली : जांच एजेंसियों ने पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ देश में धमाके कराने की साजिश को नाकाम किया है। दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और हाई क्वालिटी हथियार बरामद किए हैं। इन सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 6 लोगों में से दो आतंकी ने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी।

इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली, राजस्थान में छापेमारी की और कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों का यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के DCP प्रमोद कुशवाह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद एक मल्टी स्टेट ऑपरेशन चलाया गया।

पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले आतंकियों के नाम ओसामा और जीशान कमर हैं। बाकी चारों आतंकियों के नाम मोहम्मद अबु बकर, जान मोहम्मद शेख, मोहम्मद अमीर जावेद और मूलचंद लाला है। पकड़े गए आतंकियों की उम्र 22 से 43 साल तक बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आतंकी दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के इशारे पर नवरात्रि और रामलीला के दौरान सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे। इनके पास आईईडी भी बरामद हुए हैं। यह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का मल्टी स्टेट ऑपरेशन था।

मस्कट से पाकिस्तान ले जाकर दी गई आतंक की ट्रेनिंग
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर नीरज ठाकुर ने बताया, ‘हमारे पास 10 टेक्निकल इनपुट थे। सबसे पहले महाराष्ट्र से एक आतंकी को पकड़ा गया। दो आदमी दिल्ली में अरेस्ट हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश से 3 लोग अरेस्ट किए गए। इनमें से 2 आतंकी अप्रैल में मस्कट गए थे। उन्हें मस्कट से बाई शिप पाकिस्तान ले जाया गया। वहां फार्म हाउस में रखकर विस्फोटक बनाने और एके-47 चलाने की 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई।’

2 टीमों में बांटा गया था आतंकियों को
ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों को 2 टीमों में बांटा गया था। इनमें से एक को दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम गाइड कर रहा था। आतंकियों की इस टीम का काम सीमा पार से हथियार लाना और उन्हें अलग-अलग राज्यों में भेजना था। यही टीम आने वाले फेस्टिवल सीजन में IID प्लांट करने वाली थी। नवरात्रि और रामलीला के दौरान भीड़ भरे इलाके इनके निशाने पर थे। जिन दो लोगों को पाकिस्तान ले जाया गया था, उन्हें 15 दिनों की ट्रेनिंग दी गई थी।

हथियार लाने वाली टीम को सपोर्ट देने के लिए दूसरी टीम को हवाला के जरिए पैसा लाने और आतंकियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी टीम के ऊपर बाकी आतंकियों के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार करने की जिम्मेदारी थी।

बांग्ला बोलने वाले 15 लोगों को भी ट्रेनिंग 
ठाकुर ने कहा, ‘पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर ये लोग मस्कट लौटे। मस्कट से 15 बांग्ला बोलने वाले लोगों को भी पाकिस्तान ले जाया गया था। लगता है उन्हें भी ट्रेनिंग दी गई है। पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के लिए इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *