जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में तबादलों पर दी गई छूट की सीमा को 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग अनुभाग 1 शासन उप सचिव ममता राव ने संबंध में आज एक आदेश जारी किया। जारी आदेश के तहत राजकीय अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध तिथि मैं 15 सितंबर तक छूट प्रदान की गई थी लेकिन अब उस छूट की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया है।
गहलोत सरकार ने तबादलों में छूट की सीमा को किया 15 से बढ़ाकर 30 सितम्बर

