Headlines

आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद बेनीवाल रहे अजमेर जिले के दौरे पर

RLP convener and Nagaur MP Beniwal was on a tour of Ajmer district | आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद बेनीवाल रहे अजमेर जिले के दौरे पर

अजमेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को अजमेर जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने विजयनगर,तबीजी,लामाना,गोविंदपुरा सहित कई गांवों का दौरा करके स्थानीय लोगो से संवाद किया व क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा कर जन समस्याओं को सुना।

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में लिया भाग 

बेनीवाल ने पुष्कर विधानसभा के तबीजी गांव में अजमेर कॉलेज के छात्र नेता रहे स्वर्गीय धर्मेंद्र मेघवंशी की याद में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर भरोसा दिलाया कि वे धर्मेंद्र मेघवंशी के हत्यारे पुलिस कार्मिको को सजा दिलवाने में पीड़ित परिवार का पूरा साथ देंगे।

सरपंच के नेतृत्व में सांसद का स्वागत

अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा के तबीजी ग्राम में स्थानीय सरपंच राजेन्द्र गैना व ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय के भवन में रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बेनीवाल ने स्थानीय लोगो से वीभिन्न विषयो पर संवाद किया व जन समस्याओ को सुना।

RLP convener and Nagaur MP Beniwal was on a tour of Ajmer district | आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद बेनीवाल रहे अजमेर जिले के दौरे पर

आरएलपी जिला अघ्यक्ष के आवास पर व्यक्त की संवेदना

बेनीवाल ने जिले के लामाना गोविंदपुरा ग्राम में आरएलपी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत के आवास पर जाकर उनकी दिवगन्त माताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व सांसद ने गुरुवार देर शाम भीलवाड़ा जिले के कंवलियास ग्राम में लोक देवता तेजाजी के मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *