Headlines

अरुण सिंह से मुलाकात के बाद मेघवाल के स्वर बदले, बोले- हमे मिलकर कांग्रेस से लड़ना है

After meeting Arun Singh, Meghwal's tone changed, said - we have to fight the Congress together | अरुण सिंह से मुलाकात के बाद मेघवाल के स्वर बदले, बोले- हमे मिलकर कांग्रेस से लड़ना है

जयपुर : भाजपा में कैलाश मेघवाल के लेटर विवाद में अब यू टर्न ले लिया है। भाजपा प्रदेश प्रभाली अरुण सिंह के मुलाकात के बाद मेघवाल ने कल गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के इनकार कर दिया। मेघवाल ने शाम को कहा- पार्टी ने मुझे यहां तक आगे बढ़ाया है। हमें पार्टी हित में काम करना है। इसलिए मैं कल निंदा प्रस्ताव नहीं लाउंगा। हमें मिलकर कांग्रेस के खिलाफ लड़ना है।

प्रभारी अरुण सिंह ने संभाला डेमेज कंट्रोल का जिम्मा

कैलाश मेघवाल के लेटर से हुए बवाल और पार्टी की फजीहत रोकने के लिए बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जयपुर पहुंचते ही मोर्चा संभाला सिंह ने कैलाश मेघवाल को चर्चा के लिए बीजेपी मुख्यालय बुलाकर निंदा प्रस्ताव का विचार छोड़ने को कहा। इसके बाद मेघवाल मान गए। इससे पहले जयपुर पहुंचते ही अरुण सिंह ने कहा था कि ऐसे बयानों को पार्टी ठंडे बस्ते में नहीं डालने वाली है, सही समय आने पर ध्यान रखा जाएगा। इस तरह की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान होता है।

कल सुबह 10 बजे नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में विधानसभा की लॉबी में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। कल की इस बैठक में विधानसभा की कार्यवाही में सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी। विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने से पहले बीजेपी लेटर विवाद में खुद अपनों से घिर गई थी। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जो आरोप लगे हैं पार्टी को जांच करवानी चाहिए, पार्टी जो फैसला लेगी वह मंजूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *