Headlines

राजस्थान रोड़वेज में NEET-2021 के परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2021-22 की पालना के क्रम में NEET-2021 की परीक्षा के लिये दिनांक 12 सितम्बर, 2021 को साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे परीक्षार्थीयों को परीक्षा केन्द्र आने तथा वापस जाने के लिए निःशुल्क यात्रा की अनुमति प्रदान की गई है।

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से सभी मुख्य प्रबन्धको को पाबन्द किया गया है कि NEET-2021 परीक्षा के लिए 12 सितम्बर, 2021 को साधारण एवं दु्रतगामी बसों में दिनांक 11.09.2021 को 00.00 बजे से 13.09.2021 को 24.00 बजे तक परीक्षार्थीयों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करावें।

परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नही होने पर एक से अधिक कनेक्टींग बस का उपयोग कर सकेंगे। परन्तु यात्रा का उद्देश्य परीक्षा के लिए जाना एवं वहां से वापिस आना हीआवश्यक है। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, यात्रा के दौरान मास्क की पालना पूर्णरूप से करनी होगी। हैण्ड सेनीटाइजर साथ में रखने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *