Headlines

बगावत तो दौसा और भरतपुर में भी हुई पर जयपुर की हार का ठीकरा सोलंकी पर फोड़ पायलट को फिर से घेरने की कोशिश

sachin

जयपुर। जयपुर जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की हार ने पायलट विरोधियोंं का फिर से उनके खिलाफ आवाज उठाने का मौका दे दिया है। विरोधी जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिँग के कारण हुई हार को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को निशाने पर लेने में लगे हैं और आलाकमान तक ये बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे है कि पायलट और उनके समर्थक पायलट के साथ गद्दारी कर रहे हैं। ये पार्टी के वफादार नहीं हैं। इसके उलट पायलट खेमे के लोग कह रहे हैं कि ये गलती प्रदेश संगठन की है उनको बार-बार कहने पर समय पर बाड़ेेबंदी नहीं की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व जयपुर के प्रभारियों को बार-बार कहा गया। जहां तक रमा देवी का सवाल है उसको लेकर सोलंकी के साथ निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर भी आरोपों के घेरे में आ रहे हैं। चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने तो आज साफ कहा कि रमादेवी उनकी उम्मीदवार नहीं थी। नागर ने भी उनके नाम पर सहमति दी थी। रमा देवी जिस वार्ड से चुनाव जीती हैँ वह नागर व सोलंकी दोनों के निर्वाचन क्षेत्रों का मिलाजुला भाग हैं।

कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खेल दौसा में भी हुआ वहां कांग्रेस के जिला परिषद के 17 सदस्य जीते थे,लेकिन कांग्रेेेस के जिला प्रमुख उम्मीदवार को 16 ही वोट मिले। हालांकि दौसा में हार-जीत में कोई उलटफेर नहीं हो पाया। इसी तरह सबसे बड़़ी क्रॉस वोटिंग तो भरतपुर में हुई जहां कांग्रेस की टिकट पर जीत कर आए जिला परिषद के 5 सदस्य भाजपा के जगतसिंह के साथ चले गए। इसके चलते कांग्रेस उम्मीदवार हलिमा को मात्र 9 वोट ही मिले। इसी तरह कई प्रधान के चुनावों में भी बहुत से क्षेत्रों में क्रॉस वोटिंग की खबर हैं। पता चला है कि कांग्रेस आलाकमान को भेजे जाने वाली रिपोर्ट में वेद प्रकाश सोलंकी का नाम प्रमुख से शामिल किया गया है और आरोप लगाया गया है कि सोलंकी को बार-बार फोन करने के बाद भी जिला परिषद सदस्यों को भाजपा में जाने दिया।

इनका कहना है

कांग्रेस का सबसे बड़ा वोट बैंक अजा-अजजा वर्ग का हैं। उनकी मांगों और आवाज को मैं समय-समय पर उठाता रहा हूं उसके चलते मैं सत्ता- संगठन में बहुत से लोगों की आंखों की किरकिरी बना हुआ हूं। दूसरा में खुला पायलट समर्थक हूं। पायलट के पक्ष में होना बहुतोंं को खटकता हैं। विभिन्न माध्यमों से मुझे चेतावनी भी दी जा चुकी है कि मैं अपनी जुबान पर लगाम रखू। जिला परिषद चुनाव का जहां तक सवाल हैँ मैं बहुत पहले ही आगाह कर चुका हूं,लेेकिन उनकी एक बात नहीं सुनी गई। अगर मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई का कदम उठाया जाता है तो मैं तैयार हूं। कांग्रेस में रहकर लड़ाई लडऩा भी जानता हूं। सच्चाई के सामने झूठ टीक नहीं सकता।
वेद प्रकाश सोलंकी, कांग्रेस विधायक, चाकसू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *