Headlines

ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती,9 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती,9 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तीन हजार 896 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन्हें ग्राम सेवक भी कहते हैं। सामान्य वर्ग के लिए 3222 और अनुसूचित जाति के लिए 674 पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसकी परीक्षा अगले साल फरवरी में होगी।

परीक्षा पैटर्न

ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा। बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। इस दौरान अभ्यर्थी को ओएमआर शीट में ऑफलाइन परीक्षा देनी होगी। निगेटिव मार्किंग भी होगी। इस दौरान हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद कटऑफ सूची जारी की जाएगी।

आयु सीमा

राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष होगी।

शैक्षेणिक योग्यता

राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 के लिए शैक्षेणिक योग्यता स्नातक है। इसके साथ कैंडिडेट्स को कंप्यूटर विषय का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है। इसके लिए आवेदक के पास RKCL (RS-CIT), 12th क्लास में कंप्यूटर विषय से हो या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर का डिप्लोमा होना जरूरी है।

Download : Gram Sevak Notification Pdf

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *