Headlines

इंटरनेशनल रेकी आचार्य “ओमप्रकाश तिवारी” एनर्जी साइंस में “डाॅक्टरेट” की “मानद उपाधि” से विभूषित हुए

WhatsApp Image 2021 09 06 at 2.45.39 PM e1630920449625

हैदराबाद। जयपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय रेकी आचार्य ओमप्रकाश तिवारी को रेकी हीलिंग व एनर्जी हीलिंग साइंस में किये गये विभिन्न शोध कार्यों व हीलिंग पद्धतियों से की गई मानवता की सेवा के लिए अमेरिका की यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व मानवता दिवस पर हैदराबाद में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में “डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी” की मानद उपाधि से विभूषित किया।

हॉलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउण्डेशन के सहयोग से हैदराबाद के फैडरेशन ऑफ तेलंगाना चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के केएलएन प्रसाद आडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में यूएसए से भारत पधारे वर्ल्ड पीस एम्बेसेडर वैज्ञानिक द अमेरिकन यूनिवर्सिटी (AUGP-USA) के फाउंडर कुलाधिपति व चीफ रेक्टर प्रोफे. डाॅ. मधुकृशनन ने ओमप्रकाश तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि प्रदान की। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना सरकार के युवा, संस्कृति व पर्यटन मंत्री डॉ वी श्रीनिवास गौड़ तथा विश्व प्रसिद्ध न्यूट्रिनिस्ट डॉ बिश्वरुप राॅय चौधरी की उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2021 09 06 at 2.45.40 PM

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता हॉलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउण्डेशन के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ दीपक राउट ने की। समारोह कार्यक्रम में एचएमआरएफ इंटरनेशनल के पदाधिकारी पुणे से नागेन्द्र प्रभाकर दीक्षित, उड़ीसा से डाॅ लक्ष्मीकांत पात्रा, डॉ पूजा जाना, चेन्नई से डाॅ ए आर समिउल्लाह, बैंगलोर से डाॅ साबिर, हैदराबाद से डाॅ पी के सागर, डॉ. श्रावणी भारद्वाज, डॉ सैयद फारुख व अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में एचएमआरएफ इंटरनेशनल के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ दीपक राउट द्वारा कोरोना वारियर्स के रूप में सौ से अधिक चिकित्सक, नर्सेज व अन्य समाज सेवियों को कोरोना एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रेडिशनल मेडिसिन व हीलिंग के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रहे 60 से अधिक हीलर्स व प्रेक्टिशनर्स को इंटरनेशनल हीलर्स के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को तेलंगाना सरकार के मंत्री डॉ वी श्रीनिवास गौड़, डॉ विश्वरूप राय चौधरी ने भी अपने संबोधन से लाभान्वित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *