Headlines

BJP विधायकों ने झारखंड विधानसभा के बाहर झाल-मंजीरे के साथ भजन गाया, वित्त मंत्री ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

झारखंड विधानसभा

रांची : झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट करने पर सियासत तेज हो गई है। मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर BJP विधायकों ने झाल-मंजीरे बजाकर भजन गया। उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

‌BJP विधायकों ने कहा, ‘नमाज के लिए अलग कमरा अलॉट करने का आदेश विधानसभा अध्यक्ष को वापस लेना होगा, तभी विधानसभा चल सकेगी।’ वहीं, कांग्रेस का कहना है- ‘आस्था पर सियासत नहीं करनी चाहिए। समय से नमाज अदा करने के लिए कमरा अलॉट किया गया है। इस मुद्दे को BJP बेवजह तूल दे रही है।’ 2 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के आदेश पर नमाज के लिए कमरा नंबर TW-348 अलॉट किया गया था।

BJP ने विरोध का साप्ताहिक कार्यक्रम जारी किया

इस मुद्दे पर BJP ने एक सप्ताह के विरोध का खाका जारी किया है। 6 सितंबर को सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 7 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राज्यपाल के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 8 सितंबर को रांची में झारखंड विधानसभा के सामने BJP धरना देगी। इसके अलावा 9 सितंबर को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा और उन्हें सारे हालत की जानकारी दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका

रविवार को BJP इसके खिलाफ सड़कों पर उतरी। राज्य के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गोड्डा में और रघुवर दास ने जमशेदपुर में सरकार को घेरा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *