टोक्यो पैरालिंपिक : रविवार शाम टोक्यो पैरालिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। भारतीय दल की ध्वजवाहक अवनि लेखरा बनीं है। 19 साल की इस शूटर ने टोक्यो में एक गोल्ड सहित दो मेडल जीते। अवनि ने SH1कैटेगरी के 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल और 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने पुरुष एकल एसएच 6 वर्ग के फाइनल में तीन कड़े मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग के चू मान काई को हराकर बैडमिंटन कोर्ट में आखिरी दिन भारत का दूसरा और कुल पांचवां स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का आखिरी मेडल भी रहा। उन्होंने 43 मिनट में चू को 2-1 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
Seeing Double! India’s first woman @Paralympics #Gold Medalist & Double Medalist at #Tokyo2020 @AvaniLekhara will shortly be the #IND #Flagbearer today for the #ClosingCeremony of the Grandest Celebration of Sports that is @Paralympics! ?✨ #Praise4Para @Tokyo2020 #Paralympics pic.twitter.com/uRLtg4Ng3N
— Paralympic India ?? #Cheer4India ? #Praise4Para (@ParalympicIndia) September 5, 2021
भारत ने 19 मेडल किए अपने नाम
अब भारत के टोक्यो में 19 मेडल हो चुके हैं। अब तक 53 साल में 11 पैरालिंपिक्स में 12 मेडल आए। 1960 से पैरालिंपिक हो रहा है। भारत 1968 से पैरालिंपिक में भाग ले रहा है। वहीं 1976 और 1980 में भारत ने भाग नहीं लिया था। टोक्यो में अब तक 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं।
भारत के 11 एथलीट क्लोजिंग सेरेमनी में ले रहे हैं भाग
क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के 11 एथलीट भाग ले रहे हैं। 24 अगस्त को उद्घाटन समारोह में 5 एथलीट भाग लिए थे। शॉटपुटर टेकचंद ध्वजवाहक थे। उन्होंने हाईजंपर मरियप्पन थांगवेलु की जगह ली थी। मरियप्पन हवाई यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जिसके बाद वह क्वारैंटाइन में चले गए थे और उनकी जगह पर टेकचंद को ध्वजवाहक बनाया गया था।
बैडमिंटन में 7 खिलाड़ियों में से 4 ने जीता मेडल
बैडमिंटन को पहली बार ओलिंपिक में शामिल किया गया था। भारत से 7 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में भाग लिया। इनमें से चार खिलाड़ी मेडल जीते। प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने गोल्ड जीता, जबकि सुहास यथिराज ने सिल्वर और मनोज सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
पैरालिंपिक में 163 देशों के 4500 भाग लिए
पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।


