Tokyo Paralympic 2020: टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में आज का दिन भारत के लिए शानदार साबित होने जा रहा है। निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। इसके साथ ही सिंहराज अधाना भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब हुए हैं। इन दोनों ने शूटिंग में एसएच-1 कैटेगिरी के 50 मीटर एयर पिस्टल में मनीष नरवाल ने गोल्ड और सिंहराज अधाना ने सिल्वर मेडल जीता है।
टोक्यो पैरालंपिक की शूटिंग में भारतीय पैराशूटर्स ने कमाल कर दिया है। मनीष नरवाल ने गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि सिंहराज ने सिल्वर जीता है। P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएस-1 फाइनल में मनीष नरवाल ने 218.2 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल कियाहै। वही सिंहराज (216.7) दूसरे स्थान पर रहे। भारत के पदकों की संख्या अब 15 हो गई है।
Its a #GOLD ? with a New #ParalympicRecord for @Officia56354975 in Mixed 50M Pistol SH1 @ShootingPara!!! ??? Another double podium finish in the same event for #India yet again!!✨???? #Praise4Para#shootingparasport #Tokyo2020 #Paralympics #UnitedByEmotion #StrongerTogether pic.twitter.com/fptPhT3tTI
— Paralympic India ?? #Cheer4India ? #Praise4Para (@ParalympicIndia) September 4, 2021
फरीदाबाद के रहने वाले दोनों ही शूटर्स
ये दोनों पैरा शूटर्स फरीदाबाद के रहने वाले हैं। क्वालिफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे, जबकि मनीष नरवाल (533) सातवें नंबर पर रहे थे। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में 19 साल के मनीष नरवाल ने तीसरा गोल्ड मेडल भारत को दिलाया है। इससे पहले अवनि लखेरा (Women’s 10m Air Rifle SH1) और सुमित अंतिल (Men’s Javelin Throw F64) ने स्वर्ण पदक दिलाया था।
टोक्यो पैरालंपिक में 39 साल के सिंहराज ने दूसरा मेडल हासिल किया। इससे पहले उन्हें 10m Air Pistol SH1 में कांस्य पदक मिला था। अवनि लखेरा के पास भी दो पदक हैं। उन्होंने गोल्ड के अलावा ब्रॉन्ज जीता है।
मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 15 पदक जीते हैं। भारत के खाते में अब 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
